छत्तीसगढ़

CG News : दो युवकों ने की आत्महत्या, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्ग , 6 जून 2026

भिलाई में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। एक घटना अटल आवास की है, जबकि दूसरी वैशाली नगर क्षेत्र की। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

वैशाली नगर में युवक ने लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय रूपेश वर्मा टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी चलाता था। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकला था। घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रूपेश कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अटल आवास में गैरेज संचालक ने दी जान

दूसरी घटना में धर्मेन्द्र चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेन्द्र का खुद का गैरेज था और वह बाइक मरम्मत का काम करता था। दोपहर में वह घर आया था और आसपास के लोगों से भी मिला था, लेकिन बाद में कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

जब पत्नी ने काफी देर तक कमरा बंद देखा तो रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर धर्मेन्द्र फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar