
जगदलपुर , 19/05/26 । केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की शुरुआत हो गई है। बैठक में Vishnu Deo Sai समेत Mohan Yadav, Pushkar Singh Dhami और Yogi Adityanath शामिल हुए हैं।
बैठक में बस्तर को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यों की विभिन्न चुनौतियों को लेकर साझा रणनीति और रोडमैप तैयार किए जाने पर चर्चा हो रही है।
कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद
बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव (CS) समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में राज्यों के बीच कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके अलावा लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी फोकस रहेगा।
बताया जा रहा है कि पिछली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक जून 2025 में Varanasi में आयोजित हुई थी।




