कोंडागांवछत्तीसगढ़

ट्रक खराब होने से खुला लकड़ी तस्करी का राज

कोंडागांव , 18 /05/26 । जिले में कथित तौर पर लकड़ी तस्करी का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। बताया जा रहा है कि आम, सेमल और करंज जैसी कीमती लकड़ियों को बस्तर क्षेत्र से काटकर ट्रकों के जरिए महानगरों में स्थित उद्योगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे नेटवर्क में बड़े लकड़ी कारोबारियों के साथ स्थानीय लोगों की संलिप्तता की भी चर्चा है।

सोमवार को लकड़ी तस्करी के इस कथित खेल का खुलासा उस समय हुआ, जब लकड़ी से भरी एक ट्रक कोंडागांव बाईपास पर खराब हालत में खड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कई घंटों से बाईपास में खड़ी रही, जिसमें भारी मात्रा में लकड़ियां लदी हुई थीं।

स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग के मैदानी अमले को सूचना देने के बावजूद कई घंटे बीत जाने के बाद भी विभागीय टीम मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची। जिला मुख्यालय में खुलेआम खड़ी संदिग्ध ट्रक को लेकर लोगों में सवाल उठने लगे हैं।

मामले की जानकारी सोमवार शाम को डीएफओ कोंडागांव को भी दी गई। डीएफओ ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि वन विभाग इस कथित लकड़ी तस्करी के मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar