छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा VIP कल्चर, अब बिना ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों के करेंगे सफर

रायपुर , 18/05/26। Tank Ram Verma ने वीआईपी कल्चर और प्रशासनिक तामझाम से दूरी बनाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री वर्मा ने अपने शासकीय दौरों और आवागमन में इस्तेमाल होने वाले ‘पायलट’ और ‘फॉलो’ वाहनों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है।

मंत्री वर्मा अब अपने स्टाफ के साथ बेहद सीमित और कम से कम वाहनों के काफिले में यात्रा करेंगे। उनके इस फैसले को राज्य में सादगी, जवाबदेही और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

खुद से शुरुआत कर दिया संदेश

अपने फैसले को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि देश इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को खुद से बदलाव की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्चों में कटौती और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से आम लोगों के बीच ऊर्जा बचत और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही सरकारी खर्चों में भी कमी आएगी।

जनता और सामाजिक संगठनों ने की सराहना

मंत्री वर्मा के इस फैसले का विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा फिजूलखर्ची कम करने और सादगी अपनाने की यह पहल प्रेरणादायी है और इससे जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar