छत्तीसगढ़जगदलपुर/बकावंड/

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों और संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पहुंचकर की नारेबाजी, उपभोक्ताओं ने भी जताई महंगाई पर नाराज़गी¡

डमरू कश्यप
जगदलपुर, बकावंड,17 मई 2026/ पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों एवं ईंधन संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। बकावंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम बिसाई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वंही पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल एवं डीज़ल लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से चर्चा भी की। आम लोगों ने लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर नाराज़गी एवं चिंता जाहिर करते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन, खेती-किसानी और दैनिक जरूरतों की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बस्तर के अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, ब्लॉक प्रभारी हेमराज बघेल, जगमोहन बघेल, तुलाराम सेठिया, मोना पाढ़ी, लखेश्वर कश्यप (बस्तर), लखेश्वर कश्यप (राजनगर), मोहन झाली, कार्तिक कश्यप, कमलू भारती, वीरेंद्र सेठिया, गणेश कश्यप, लालेंद्र बाकड़े, नारायण बघेल, पूरन गोयल, जीवनाथ बघेल, जयमन निषाद, लोकनाथ यादव, रामदास, अस्तु मौर्य, रति कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में राहत नहीं दी गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar