दिल्ली दौरे पर आज रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रात में रायपुर लौटेंगे

रायपुर, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज गुरुवार 14 मई को एक दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 7:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 8:25 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-6460 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 10:20 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा 11:00 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर 6:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शाम 7:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 9:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।




