अन्य खबरें

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक विवाद के बाद CBI जांच के आदेश

National Testing Agency ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक विवाद के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। अब मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) करेगी। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

3 मई को हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को देशभर में किया गया था। इस परीक्षा में करीब 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद दावा किया गया कि कई सवाल कथित गेस पेपर से हूबहू मेल खा रहे थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

NTA ने क्या कहा?

NTA के मुताबिक 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के बाद मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट की समीक्षा के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

राजस्थान के सीकर से सामने आया मामला

पेपर लीक का मामला सबसे पहले Sikar से सामने आया था। मामले की जांच राजस्थान पुलिस की SOG कर रही है। शुरुआती जांच में पेपर लीक से इनकार किया गया था, लेकिन बाद में यह माना गया कि कथित गेस पेपर परीक्षा से पहले वायरल हुआ था।

120 सवाल लीक होने का दावा

सूत्रों के अनुसार बायोलॉजी के करीब 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल परीक्षा से पहले ही कुछ लोगों तक पहुंच गए थे। दावा है कि यही सवाल मुख्य परीक्षा में पूछे गए। NEET UG में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं।

एक आरोपी हिरासत में

मामले में जयपुर से मनीष नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल, कॉल रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच कर रही हैं। अधिकारियों को आशंका है कि यह गिरोह कई राज्यों तक फैला हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar