खेलछत्तीसगढ़

रायपुर IPL मैच : छत्तीसगढ़िया रंग में रंगे RCB के खिलाड़ी, कांदा भाजी और तिखुर शरबत का लिया स्वाद

रायपुर का Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium इन दिनों IPL के रंग में सराबोर है। Royal Challengers Bengaluru ने इस सीजन रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है। लेकिन मैदान पर उतरने से पहले RCB के खिलाड़ियों पर छत्तीसगढ़िया संस्कृति का रंग चढ़ गया।

टीम के खिलाड़ियों ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी से बने व्यंजन और बस्तर के प्रसिद्ध प्राकृतिक तिखुर शरबत का स्वाद लिया। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने स्थानीय लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और आदिवासी कला-संस्कृति का भी आनंद उठाया।

10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

RCB टीम 10 मई को Mumbai Indians और 13 मई को Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टीम 8 मई को रायपुर पहुंची थी और शहर के मायरा रिजॉर्ट में ठहरी हुई है।

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के मुरीद बने खिलाड़ी

RCB के कप्तान Rajat Patidar समेत कई खिलाड़ियों को खास तौर पर कांदा भाजी और चरोटा भाजी बेहद पसंद आई। वहीं गर्मियों में पीया जाने वाला तिखुर शरबत भी खिलाड़ियों को खूब भाया।

खिलाड़ियों को प्रदर्शनी के माध्यम से बस्तर की हस्तशिल्प कला, गोदना आर्ट और Chitrakote Falls के बारे में भी जानकारी दी गई।

गोदना कला से प्रभावित हुए क्रुणाल पांड्या

Krunal Pandya ने पारंपरिक गोदना कला में खास रुचि दिखाई। टैटू पसंद करने वाले पांड्या इस कला की बारीकी और इसके पीछे की कहानी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि रायपुर में उनका यह पहला दौरा है और यहां का अनुभव शानदार रहा।

मुंबई इंडियंस टीम भी रायपुर में

मुंबई इंडियंस की टीम शहर के मेफेयर होटल में रुकी हुई है, जहां उनके लिए भी छत्तीसगढ़ी थीम पर आधारित फूड और कल्चर एक्टिविटी की तैयारी की गई है।

मैच देखने पहुंच सकते हैं कई बड़े चेहरे

रायपुर में होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए अभिनेत्री Anushka Sharma, Ritika Sajdeh, Nita Ambani और Anant Ambani के आने की संभावना जताई जा रही है।

करीब 10 साल बाद रायपुर में IPL मैच का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar