छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

सुशासन तिहार में उमड़ी लोगों की भीड़ : बस्तर नगर पंचायत शिविर में 133 आवेदन; राजस्व विभाग के सबसे ज्यादा मामले पहुंचे

बस्तर। सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत बस्तर के वार्ड क्रमांक 2, 3, 4 और 12 के लिए पुराने नगर पंचायत कार्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 82 आवेदन राजस्व विभाग से जुड़े रहे।

शिविर में पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी नागरिकों को दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुणपाल लहरे ने बताया कि नगर पंचायत से 21, महिला एवं बाल विकास विभाग से 5, खाद्य विभाग से 1, आधार कार्ड संबंधी 16 तथा अन्य विभागों से 8 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar