छत्तीसगढ़

ICSE-ISC Result 2026 जारी: 10वीं-12वीं में 99% से ज्यादा छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, DigiLocker पर देखें मार्कशीट तुरंत

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे गुरुवार सुबह 11 बजे घोषित किए गए। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और results.cisce.org पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा पड़ गया, जिसके चलते कई छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में छात्र DigiLocker और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। ISC (12वीं) में कुल पास प्रतिशत 99.13% रहा, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48% और लड़कों का 98.81% रहा। वहीं ICSE (10वीं) में कुल 99.18% छात्र-छात्राएं पास हुए, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 99.46% और छात्रों का 98.93% रहा।

इतने छात्र हुए शामिल
ICSE 10वीं की परीक्षा में करीब 2.6 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि ISC 12वीं की परीक्षा में लगभग 1.5 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। ICSE की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और ISC की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं।

वेबसाइट डाउन, DigiLocker बना सहारा
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर लोड बढ़ने से कई बार सर्वर डाउन हो गया। CISCE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से अपने परिणाम आसानी से देखें और डाउनलोड करें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (वेबसाइट पर)

  • सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org पर जाएं
  • ICSE या ISC कोर्स चुनें
  • UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें
  • “Show Result” पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें

DigiLocker पर ऐसे देखें मार्कशीट

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
  • ‘Education’ सेक्शन में जाएं
  • CISCE बोर्ड चुनें
  • मार्कशीट/पास सर्टिफिकेट पर क्लिक करें
  • UID और अन्य जरूरी जानकारी भरें
  • मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

बोर्ड ने साफ किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट डिजिटल रूप से मान्य है और छात्र इसे आगे की पढ़ाई या एडमिशन प्रक्रिया में उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar