छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम कल होगा घोषित

रायपुर, 28 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम कल 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 02:30 बजे घोषित किए जाएंगे।

यह परिणाम मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा जारी किया जाएगा।

मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिणाम ऑनलाइन देखने की व्यापक व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राएं अपने अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए प्रमुख वेबसाइटें इस प्रकार हैं—
https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in, https://results.digilocker.gov.in, साथ ही अन्य पोर्टल जैसे www.tv9hindi.com, https://timesofindia.indiatimes.com, https://education.indianexpress.com, www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in पर भी परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी अफवाह से बचें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar