छत्तीसगढ़
पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे की खुदकुशी: रायपुर में घर के भीतर फांसी लगाई, सुसाइड नोट नहीं मिला

रायपुर, 27 अप्रैल 2026
रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
जय साहू के पिता धनीराम साहू प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और विधायक के साथ-साथ केंद्र में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।




