छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

पहले खरीदा पेट्रोल, फिर खुद को लगा ली आग: सड़क पर चीखता हुआ दौड़ा युवक, VIDEO वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस भयावह घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक आग की लपटों में घिरा हुआ करीब 20 मीटर तक भागते हुए नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी निवासी 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:33 बजे पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद वह अपनी बुलेट बाइक से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग लगते ही युवक चीखते-चिल्लाते हुए सड़क पर भागने लगता है और फिर जमीन पर गिरकर लोटने लगता है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर आग बुझाई और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

घायल युवक को पहले CMC अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 80% तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हैरानी की बात यह है कि युवक ने पुलिस को दिए बयान में इसे हादसा बताया है, जबकि CCTV फुटेज में वह खुद आग लगाते नजर आ रहा है। इस विरोधाभास को देखते हुए पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

घटना के दौरान युवक की बुलेट बाइक भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी जांच जारी है।

👉 फिलहाल पुलिस आत्मदाह के प्रयास के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है, वहीं पूरे इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar