छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागब्रेकिंग खबरें

ब्रेकिंग: लोहंडीगुड़ा में शादी से लौट रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 37 घायल

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा (7 अप्रैल 2026)
लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी के ढाबामारी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए ग्रामीणों से भरी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पिकअप में कुल 45 लोग सवार थे। हादसे में 2 ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 37 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी ग्रामीण सिरिसगुड़ा के रहने वाले थे और ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar