देश-विदेश

दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, 6 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा डिंडोरी क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी Maruti XL6 कार सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को बचने का मौका नहीं मिल सका।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने क्रेन और तैराकों की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी। मृतक मध्य प्रदेश के इंदौर के दरगुडे परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी की उम्र और पहचान की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar