छत्तीसगढ़

आस्था और विकास का संगम: खल्लारी में अरुण साव ने की पूजा, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सड़क को भी मिली मंजूरी

महासमुंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की रात खल्लारी में मां खल्लारी और भक्त माता कर्मा की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री साव ने खल्लारी मेला महोत्सव के द्वितीय दिवस में शामिल होकर श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, खल्लारी महाभारत कालीन पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति देशभर में है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक स्थलों को सजाने और संवारने का काम किया गया है। प्रसाद और भारत दर्शन योजना से धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदली है।

साव ने कहा कि, हम विकास का संकल्प लेकर आए हैं। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है, जिससे प्रदेशभर में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण होंगे। साव ने इस अवसर पर भीमखोज से खल्लारी तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि, 74 करोड़ रुपए की लागत से ओड़िशा छत्तीसगढ़ सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, अलका चंद्राकर, स्मिता चंद्राकर, भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकेश, रवि साहू, भूमिका सिन्हा, कल्पना सिन्हा, पुष्पेंद्र साहू, डिंपल ध्रुव, एवन साहू, भाजपा पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar