खेलछत्तीसगढ़

RR vs CSK: 15 गेंदों में तूफान, सूर्यवंशी की फिफ्टी से राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

खेलडेस्क, बस्तर डगर

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 15 गेंदों में विस्फोटक अर्धशतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने शुरुआत से ही चेन्नई पर दबाव बना दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से चेन्नई की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 127 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके।

128 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक अंदाज अपनाया। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी। एक आसान कैच छूटना चेन्नई को भारी पड़ गया, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। उन्होंने 52 रन की पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

राजस्थान ने यह मुकाबला सिर्फ 12.1 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत के साथ टीम शानदार रन रेट (+4.171) के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar