छत्तीसगढ़बस्तर

बनियागांव में 17 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

,,माता गुड़ी में शेड निर्माण व डोकरी देव तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप व जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल रहे उपस्थित,

बस्तर। जनपद पंचायत बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव कुचीगुड़ा में जिला पंचायत निधि एवं वन समिति लाभांश निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार बघेल के करकमलों से किया गया।

इस दौरान बनियागांव स्थित माता गुड़ी में शेड निर्माण तथा डोकरी देव तालाब के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। इन विकास कार्यों की कुल लागत लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा विशेष रूप से पानी की समस्या के समाधान में भी सहायता मिलेगी।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर गांव के विकास में सहयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार बघेल, सरपंच बोंडकी बाई, शेखर जोशी, मंडिया ठाकुर, केशव ठाकुर, गजानंद जोशी, भास्कर जोशी, तुलाराम दिवान, धनसिंग, बनियागांव सचिव, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से गांव में सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar