छत्तीसगढ़

विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा

रायपुर, 18 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन सरकार की ओर से एक अहम पहल देखने को मिली। बीजापुर और कांकेर जिले से 140 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचे। इनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल रहे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विधानसभा में पहुंचकर सदन की कार्यवाही का करीबी अनुभव लिया और लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पुनर्वासित नक्सलियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में विकास और शांति के लिए पुनर्वास अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जो लोग समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वे लोकतंत्र पर भरोसा जता रहे हैं, जो बेहद खुशी की बात है।

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज में जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar