देश-विदेश

पाकिस्तान ने तीन आतंकियों को शांतिदूत बनाकर काबुल भेजा, तालिबान से युद्ध रोकने की कोशिश

रायपुर, 11 मार्च 2026: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को रोकने के लिए तीन आतंकियों को शांतिदूत बनाकर काबुल भेजा है। इनका नाम है फजलुर रहमान खलील, अब्दुल्ला शाह मजहर (पीर मजहर शाह) और कारी साजिद उस्मान।

तीनों का काम तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंजदा से फतवा जारी कराना था, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई रोक दी जाए। हालांकि तालिबान ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान का घरेलू मामला है।

  • फजलुर रहमान खलील – पीओके के मदरसों का प्रमुख, खैबर पख्तूनख्वाह का रहने वाला, ओसामा बिन लादेन का पूर्व राइट हैंड।
  • अब्दुल्ला शाह मजहर – जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का करीबी, तहरीक-ए-गल्बा-ए-इस्लाम के प्रमुख।
  • कारी साजिद उस्मान – सोवियत संघ के खिलाफ जिहाद अभियान में शामिल, पाकिस्तान, सऊदी और अफगानिस्तान में सक्रिय।

पाकिस्तान की कोशिशों में चीन, कतर, सऊदी और तुर्की का सहयोग भी शामिल था, लेकिन सीजफायर पर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar