छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

LPG महंगी होने पर बस्तर में कांग्रेस का प्रदर्शन: पीएम मोदी का पुतला दहन, कहा– महंगाई से आम जनता परेशान

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के फैसले आम जनता पर कुठाराघात हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है, वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सुशील मौर्य ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar