तेलंगाना में 124 नक्सलियों का सरेंडर आज: PLGA बटालियन के लड़ाके भी शामिल, ज्यादातर छत्तीसगढ़ के सक्रिय माओवादी

जगदलपुर। तेलंगाना में आज बड़ी संख्या में माओवादी आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री Revanth Reddy की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर सरेंडर करेंगे। इनमें माओवादी संगठन की PLGA बटालियन के लड़ाके भी शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले इन 124 माओवादियों में बड़ी संख्या छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों की है, जो लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। इनमें माओवादी संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी नेता देवजी की PLGA कमांडर टीम से जुड़े सदस्य भी इस सामूहिक सरेंडर का हिस्सा बन सकते हैं। इसे नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।
हैदराबाद में होगा कार्यक्रम
नक्सलियों का आत्मसमर्पण कार्यक्रम Hyderabad के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
शाम 4 बजे मीडिया से बात करेंगे CM
मुख्यमंत्री Revanth Reddy शाम करीब 4 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरान सरेंडर करने वाले माओवादियों और राज्य सरकार की नक्सल नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।
हाल के महीनों में तेलंगाना और Chhattisgarh में चल रहे संयुक्त अभियानों के कारण कई नक्सली संगठनों पर दबाव बढ़ा है, जिसके चलते लगातार आत्मसमर्पण के मामले सामने आ रहे हैं।




