छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर में हेल्थ सुविधाओं को नई रफ्तार: सांसद महेश कश्यप की पहल पर जिले को मिलेंगे अत्याधुनिक ‘हेल्थ एटीएम’, 6 मार्च को जगदलपुर, डिमरापाल और भानपुरी में होगा लोकार्पण

जगदलपुर। बस्तर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। सांसद महेश कश्यप की विशेष पहल पर जिले को अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम (Health ATM) की सौगात मिलने जा रही है। इन हेल्थ एटीएम के माध्यम से लोगों को कम समय में विभिन्न प्रकार की रक्त जांच और उसकी तत्काल रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे बीमारियों की जल्द पहचान और त्वरित उपचार संभव हो सकेगा।

इस ऐतिहासिक पहल के तहत 6 मार्च (शुक्रवार) को बस्तर के तीन प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और नागरिकों की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की इस नई सुविधा की शुरुआत होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम का समय और स्थान इस प्रकार है—
• महारानी अस्पताल, जगदलपुर – सुबह 10:00 बजे
• डिमरापाल मेडिकल कॉलेज – सुबह 11:00 बजे
• सिविल अस्पताल, भानपुरी – दोपहर 01:00 बजे

हेल्थ एटीएम शुरू होने से आम नागरिकों को कई तरह की जांच एक ही जगह पर जल्दी मिल सकेगी। इससे अस्पतालों में जांच की प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar