छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

जगदलपुर, 28 फरवरी 2026। विजय शर्मा अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे, जहां स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। प्रशासनिक अमले में बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने प्रवास के दौरान जगदलपुर के कुमरावंड स्थित कृषि कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे वीर सावरकर भवन में आयोजित कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को राशि वितरण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

बस्तर प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar