छत्तीसगढ़

CG विधानसभा का बजट सत्र: चौथे दिन सदन में हंगामे के आसार, प्रश्नकाल के बाद 2026-27 के बजट पर होगी बहस

रायपुर, 26 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी और इसके साथ ही राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। आज के एजेंडे में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की शुरुआत प्रमुख रूप से शामिल है।

प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागों से संबंधित पत्र सदन के पटल पर रखेंगे।

सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे। इसके अलावा सभापति विक्रम उसेंडी प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

विधायक कुंवर सिंह निषाद और सुशांत शुक्ला याचिकाएं पेश करेंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न समितियों के निर्वाचन से जुड़े प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। मंत्री रामविचार नेताम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव सदन में रखेंगे।

आज से शुरू हो रही बजट चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है, जिससे सदन में सियासी हलचल तेज रह सकती है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar