छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में बस्तर को मिला गौरव, गजानंद दास कुलदीप बने मीडिया सह प्रभारी

रायपुर, बस्तर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति 2025 की घोषणा के तहत गजानंद दास कुलदीप को मीडिया सह प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि बस्तर अंचल के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है।

गजानंद दास कुलदीप लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर मीडिया समन्वय, जनसंपर्क और विचारधारा के प्रभावी प्रचार-प्रसार में अपनी मजबूत कार्यप्रणाली का परिचय देते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदार कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति पर पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बस्तर जिला अध्यक्ष दिनेश कश्यप सहित पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने विश्वास जताया कि गजानंद दास कुलदीप के नेतृत्व में मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियां, योजनाएं और जनहित के मुद्दे और अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेंगे।

बस्तर से प्रदेश स्तर तक मिली यह जिम्मेदारी संगठन की मजबूत नींव और कार्यकर्ताओं की पहचान को दर्शाती है। पार्टी को उम्मीद है कि गजानंद दास कुलदीप अपने अनुभव और समर्पण से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar