छत्तीसगढ़ब्रेकिंग खबरें

कवर्धा में रॉन्ग साइड ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत

कवर्धा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना करीब शाम पांच बजे हुई। हादसे में एक ड्राइवर, तीन शिक्षिका और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में अधिकांश कोलकाता के निवासी हैं। ये सभी एमपी के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे और वहां से बिलासपुर लौट रहे थे ताकि रात को ट्रेन पकड़ सकें। दुर्भाग्यवश, रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar