छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 226वीं बटालियन सीआरपीएफ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

जगदलपुर,सुकमा, 01 अक्टूबर 2025।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 226वीं बटालियन सीआरपीएफ, गीदम नाला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष रक्तदान अभियान का नारा “Give Blood, Give Hope: Together We Save Lives” रखा गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

शिविर का आयोजन कमाण्डेंट एच.पी. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी रणविजय सिंह, उपकमाण्डेंट अनुरंजन एवं विशिष्ट चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.ई.एल. कृष्णा के नेतृत्व में जिला अस्पताल सुकमा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया। शिविर में 19 कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर कमाण्डेंट एच.पी. सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा दान है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर सीआरपीएफ की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar