छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन, छत्तीसगढ़ से अशोक बजाज बने सदस्य

रायपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन कर दिया गया है। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री की अध्यक्षता में यह समिति बनाई गई है। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना भारत के राजपत्र (भाग-1, खंड-1) में प्रकाशित की गई है।

इस समिति में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही समिति में कई सांसदों और हिंदी भाषा के हित में कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है।

हिंदी सलाहकार समिति का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय के कार्यों और नीतियों में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग और संवर्धन को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar