छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दुर्ग जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पूरा, 366 शिक्षकों को पदांकित – पदभार ग्रहण न करने वालों का वेतन रोका गया

रायपुर, 16सितंबर 2025। दुर्ग जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद 366 शिक्षकों को पदांकित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में युक्तियुक्तकरण और काउंसलिंग के बाद कुल 631 अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान की गई थी। इनमें 86 व्याख्याता, 01 प्राचार्य (पूर्व माध्यमिक शाला), 329 शिक्षक, 06 प्राचार्य (प्राथमिक शाला) और 209 सहायक शिक्षक शामिल थे।

काउंसलिंग उपरांत 366 शिक्षकों को पदांकित किया गया, जिनमें 75 व्याख्याता, 01 प्राचार्य (पूर्व माध्यमिक शाला), 75 शिक्षक, 06 प्राचार्य (प्राथमिक शाला) एवं 209 सहायक शिक्षक सम्मिलित हैं।

हालाँकि, 17 शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। इनमें 02 व्याख्याता, 06 शिक्षक, 02 प्राचार्य (प्राथमिक शाला) और 07 सहायक शिक्षक शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पदभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है और उनके अकार्य दिवस संबंधी पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar