छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर बस स्टैंड में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया का भव्य स्वागत, आतिशबाजी और गजमालाओं से गूंजा माहौल

बस्तर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के प्रथम बस्तर आगमन पर रविवार को बस स्टैंड परिसर में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो सत्यम झा के तत्वाधान में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और गजमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल टिकरिया लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा में नए उत्साह और उमंग का संचार हुआ है। यह संगठन सदैव पार्टी के हर कार्य को तत्परता और समर्पण के साथ पूरा करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर को जयघोष और नारों से गूंजा दिया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar