छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : मोस्ट वांटेड नक्सली सुजाथा ने सरेंडर किया, सरकार के लिए बड़ी कामयाबी

रायपुर। देशभर में नक्सल विरोधी अभियान इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रहा है। छत्तीसगढ़, जो सबसे अधिक नक्सल प्रभावित राज्य माना जाता है, वहां केंद्र सरकार के निर्देश पर विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली।

एक करोड़ रुपये के इनामी दुर्दांत नक्सली और सीसी (सेंट्रल कमेटी) मेंबर मनोज बालकृष्ण को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। मैनपुर इलाके के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में मनोज के साथ 9 और नक्सली भी ढेर कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, माओवादी पहले से घात लगाए बैठे थे और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और सीआरपीएफ-डीआरजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में भारी सफलता हासिल की।

इस बड़ी कामयाबी पर राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी। अमित शाह ने मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद खत्म करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसी बीच नक्सल संगठन के लिए एक और बड़ा झटका तेलंगाना में लगा है। वहां सीसी मेंबर सुजाथा (उर्फ सुजाथक्का, पोथुला कल्पना, पद्मा, झांसी बाई) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सुजाथा पर भी 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजाथा पश्चिम बंगाल में मारे गए शीर्ष नक्सली किशन जी की पत्नी बताई जाती है।

तेलंगाना पुलिस के साथ ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सुजाथा के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। सरकार और पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जबकि नक्सल संगठन के लिए यह करारा झटका है।

 गरियाबंद मुठभेड़ और सुजाथा का सरेंडर, दोनों घटनाओं को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar