“मेरा रेशम मेरा अभिमान” अभियान के तहत सुपगांव में जागरूकता कार्यक्रम


नारायणपुर। 11 सितंबर 2025।
नारायणपुर जिले के सुपगांव गांव में आज “मेरा रेशम मेरा अभिमान” अभियान के तहत नवीनतम रेशम प्रौद्योगिकी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएसबी-बीएसएमटीसी बस्तर के वैज्ञानिक-सी डॉ. बी. तिरुपम रेड्डी ने रेशम विभाग के सहयोग से किया।
इस कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भागीदारी की, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा विकसित नई तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में रेशम उत्पादन को लेकर उत्साह बढ़ा।
मनरेगा योजना के तहत 25 एकड़ वन भूमि पर लगाए गए 42,000 अर्जुन पौधे अब तीन वर्ष पूरे कर चुके हैं। आगामी दो वर्षों में ये पौधे रेशम कीट पालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इससे ग्रामीण आजीविका को नया सहारा मिलने की संभावना है।
महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया, जो रेशम उत्पादन में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करेगा।
यह पहल ग्रामीण विकास, स्थायी आजीविका और आधुनिक रेशम उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




