छत्तीसगढ़

CG शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को रायपुर स्पेशल कोर्ट ने 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा, ED की कस्टडी मांग पर कल सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सोमवार को चैतन्य की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने फिलहाल चैतन्य को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अब ED के आवेदन पर मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।

इससे पहले 4 अगस्त को हुई सुनवाई में कोर्ट ने चैतन्य को न्यायिक रिमांड पर भेजा था। गिरफ्तारी के बाद चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। इसके बाद भूपेश और चैतन्य बघेल की ओर से वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar