छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जगदलपुर में कलेक्टर हरिस एस का सख्त रुख: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जगदलपुर में कलेक्टर हरिस एस का सख्त रुख: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जगदलपुर, 24 जून 2025। जिला कलेक्टर हरिस एस ने सोमवार शाम आस्था सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी जबकि ग्रामीण इलाकों में तहसीलदार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि शाम के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच मुख्य मार्गों पर की जाए, और विशेष रूप से पर्यटन स्थलों के आसपास ऐसे वाहनों का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर से लगे हाईवे पर संकेतक बोर्ड लगाने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि जगदलपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति न दी जाए, जिससे यातायात में अवरोध न हो। महारानी अस्पताल में ट्रामा सेंटर को जल्द संचालित करने और आवारा पशुओं को काऊ कैचर से पकड़कर कांजी हाउस में भेजने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए ग्राम पंचायत से स्थल चयन कर प्रस्ताव पारित करने को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी और हैवी लोडेड वाहनों को बायपास मार्ग के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने स्कूल बसों और वैन के निरीक्षण, परमिट शर्तों के पालन और क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की बात कही।

बैठक में आरटीओ डी. बंजारे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर के अंदर पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और नए स्थल चिन्हित करने पर भी गंभीर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar