छत्तीसगढ़जगदलपुरबकावंड

मनो साधना शिविर से बच्चों को जीवन कौशल की सीख, 52 बच्चे हुए लाभान्वित

जगदलपुर, 12 मार्च 2026। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को जगदलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में विशेष लाइफ स्किल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनो साधना शिविर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।

शिविर के दौरान जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। सत्र में बच्चों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और विपरीत परिस्थितियों में संयम रखने के उपाय बताए गए।

विशेषज्ञों ने बच्चों की निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक सोच और मानसिक मजबूती के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 52 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की इस पहल से बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। यह प्रयास बच्चों को भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar