छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत शासकीय हाई स्कूल नानगुर में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया नेत्रदान का संकल्प

बस्तर,3 सितंबर 2026

जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल नानगुर में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधीन अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोडल अधिकारी डॉ. सरिता थॉमस उपस्थित रहीं। उन्होंने नेत्रदान के क्षेत्र में भारत की स्थिति की जानकारी देते हुए अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को उत्साहवर्धक बताया। साथ ही उन्होंने नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

शासकीय हाई स्कूल नानगुर के प्राचार्य विनोद कुमार ने नेत्रदान के महत्व, सावधानियों और लाभ के बारे में जानकारी दी। वहीं सेक्टर सुपरवाइजर शिव भंडारी ने बस्तर में किए जा रहे नेत्रदान संबंधी कार्यों तथा भारत सरकार द्वारा संचालित नेत्रदान अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

सीएचसी सुपरवाइजर नरेश कुमार मरकाम ने उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को नेत्रदान की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नेत्रदान से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1919 के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बिंदिया नाग सहित शिक्षकों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसना के नेत्र सहायक अधिकारी दयानंद पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तितिरगांव की नेत्र सहायक अधिकारी गरिमा मरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के नेत्र सहायक अधिकारी सुंदर मरकाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्तिरिया के नेत्र सहायक अधिकारी रयमन बघेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरदी की नेत्र सहायक लक्ष्मी यादव, अड्डावल की नेत्र सहायक अधिकारी दिव्या पांडे, कुम्हरावंड की नेत्र सहायक अधिकारी कविता पांडे, आरएचओ जयदेव नाग एवं सीएचओ एलिसा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar