छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

कांकेर में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को, 1,908 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 8 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), रायपुर द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 1,908 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा दुर्गेश शोरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

परीक्षा के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज, शासकीय पीएमश्री नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लट्टीपारा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) तथा शासकीय महिला आईटीआई कांकेर सहित कुल छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar