छत्तीसगढ़

कड़ी सुरक्षा में 12वीं हिंदी परीक्षा, 14 थानों में ‘वन टाइम लॉक’

जगदलपुर, 8 अप्रैल 2026:
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर मनीष वर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में जिले के 91 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण पूरी सतर्कता के साथ संपन्न हुआ।

जगदलपुर स्थित समन्वय केंद्र, जगतु महाराज शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल से पहुंचे पार्टी अफसरों ने सीलबंद प्रश्न पत्र केंद्राध्यक्षों को सौंपे। इसके बाद इन पैकेटों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित पेटियों में भरकर जिले के 14 चिन्हित थानों में ‘वन टाइम लॉक’ प्रणाली के साथ जमा किया गया।

पुलिस की कड़ी निगरानी में रखे गए प्रश्न पत्र परीक्षा के दिन ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोले जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य नकल रहित और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि छात्र 10 अप्रैल को बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar