कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोंडागांव शीतला माता मंदिर में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम, शरबत वितरण के साथ आयोजन

कोंडागांव (छत्तीसगढ़) , 11 जून 2026

कोंडागांव स्थित शीतला माता मंदिर में प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “12 साल बेमिसाल” के तहत श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया।

इस मौके पर कोण्डागांव विधायक Lata Usendi के नेतृत्व में ग्राम देवी शीतला माता मंदिर में दर्शन किए गए और समस्त कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद स्वरूप शरबत वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar