छत्तीसगढ़जगदलपुर

सांसद महेश कश्यप ने किया बस्तर क्षेत्र का दौरा, विकास कार्यों की दी सौगात

जगदलपुर,3 सितंबर 2026

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने बस्तर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना एवं सांसद निधि से स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी।

सांसद महेश कश्यप ने बेड़ा उमरगांव, मोहलाई रामपाल, चापापदर, बोरेगांव, जैबेल और कोटालापाल पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आरसीसी और सीसी सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जैबेल में स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया, जबकि किंजोली ग्राम में सांसद ने शेड का उद्घाटन किया।

ग्रामों में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद महेश कश्यप का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रमों की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषय रखे, जिन्हें उन्होंने प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का आश्वासन दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में बलदेव मंडावी, वनवासी मौर्य, सोनबारी भद्रे, भाजपा जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, सरिता पानीग्राही, तरुण पांडे, दयमती कश्यप, जितेंद्र पानीग्राही, राजमान भारती, अर्जुन कश्यप, जयनाथ बघेल, जयमनी बघेल, मोतीराम चंद्राकर और सुकनदई नाग सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar