क्रेडा विभाग के सोलर तकनीशियन प्रहलाद सिंह ठाकुर का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक

” प्रहलाद सिंह ठाकुर का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक”
जगदलपुर। अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) में पदस्थ सोलर तकनीशियन प्रहलाद सिंह ठाकुर का एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। वे लोहंडीगुड़ा विकासखंड के नेगीरास गांव के निवासी थे और विभागीय कार्य संपन्न कर लौटते समय चित्रकोट रोड पर धरमाऊर के पास हुए हादसे का शिकार हो गए।
प्रहलाद सिंह ठाकुर क्रेडा विभाग के अंतर्गत क्लस्टर टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के संचालन व रख-रखाव में उनकी सक्रिय भूमिका रही। सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनती कार्यशैली के कारण वे विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों और ग्रामीणों के बीच लोकप्रिय थे।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभागीय साथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
कर्तव्य पालन के दौरान जीवन गंवाने वाले प्रहलाद सिंह ठाकुर का जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि क्रेडा विभाग और क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनका समर्पण और सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।




