छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने बढ़ाया हाथ, राहत कोष में दिए 51 हजार

जगदलपुर, 6 अक्टूबर। बस्तर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता और आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को 51 हजार रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान समिति के कार्यकारिणी सदस्य कुंवर राज बहादुर सिंह राणा, सचिव तुलसीराम बघेल, हेम कुमार पटेल और संग्राम सिंह राणा उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समिति अपनी क्षमता के अनुसार लगातार सहयोग और राहत कार्यों के लिए प्रयास कर रही है।

समिति ने कहा कि आपदा के समय समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आवश्यक सहयोग और संबल मिल सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar