छत्तीसगढ़

देवउठनी एकादशी पर रायपुर और नवा रायपुर में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया नया आदेश

रायपुर, 3 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

दरअसल, राज्य सरकार ने पहले जारी अवकाश कैलेंडर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा को पूरे प्रदेश के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया।

इसके बाद 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर उसके स्थान पर दूसरी तारीख निर्धारित करने की आवश्यकता पड़ी। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

20 नवंबर को इन कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालय 20 नवंबर को बंद रहेंगे। यह स्थानीय अवकाश केवल निर्धारित क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों के लिए लागू होगा।

देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व

देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही हिंदू धर्म में विवाह सहित मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar