छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, बारिश के बीच हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

जगदलपुर,2 नवंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ भव्य पदयात्रा निकाली। लगातार बारिश और बिगड़े मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक इस पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने हुई विशाल जनसभा

भाजपा की ओर से कांग्रेस, विपक्षी दलों और स्वार्थी अराजक तत्वों के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा से पहले मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने विशाल जनसभा आयोजित की गई। इसमें भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित किया।

जनसभा के बाद हजारों लोगों की मौजूदगी में शहर में भव्य पदयात्रा निकाली गई। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी पदयात्रा

भाजपा की पदयात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें पैलेस रोड, संजय मार्केट चौक, जिला महारानी अस्पताल रोड, चांदनी चौक, स्टेट बैंक चौक, मेन रोड, गोलबाजार और सिरहासार चौक शामिल रहे।

इसके बाद पदयात्रा पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे शामिल

इस पदयात्रा में सांसद महेश कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, सुधीर पाण्डेय, शिवनारायण पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, बलदेव मण्डावी, आर्येंद्र सिंह आर्य, खेमसिंह देवांगन और रजनीश पाणिग्रही सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा परीस बेसरा, नरसिंह राव, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, फूलसिंह सेठिया, नारायण ठाकुर, खीतेश मौर्य, किरण सेन, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, तरुण पाण्डेय, पुरुषोत्तम जोशी, हरिराम मण्डावी, देवीप्रसाद बेंजाम, सुनील कुर्रामी, मंगतू कश्यप, सोमारू राम कश्यप, सुखदेव मण्डावी, प्रवीण सांखला, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, नीलाम्बर सेठिया, योगेश ठाकुर, विनय सोना और अजीज खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

पदयात्रा के सफल आयोजन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने इसमें शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar