नई दिल्ली

कांग्रेस में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय का बढ़ा कद, UP Election में Social Media की संभालेंगे कमान

नई दिल्ली,29 अगस्त 2026

कांग्रेस ने आगामी चुनावों को लेकर अपने Social Media और Digital Platform Department में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसमें छत्तीसगढ़ से जुड़े आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

AICC की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी Social Media गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं।

कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की चेयरपर्सन और CWC सदस्य सुप्रिया श्रीनेत ने यह आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय संयोजक प्रणव वच्छराजानी और राष्ट्रीय समन्वयक आयुष पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी आगामी चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित राज्यों के संगठन प्रभारी महासचिव, संचार प्रभारी महासचिव, PCC अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को भी आदेश की प्रति भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar