मनोरंजन

आयुष्मान खुराना बनेंगे संत कबीर दास! फिल्म ‘कबीरा’ में निभा सकते हैं 15वीं सदी के संत का किरदार, 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग.

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और खास किरदार में नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि वह 15वीं सदी के महान संत, कवि और समाज सुधारक संत कबीर दास की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म ‘कबीरा’ में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक आयुष्मान के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

‘कबीरा’ के लिए आयुष्मान का नाम सबसे आगे

महावीर जैन फिल्म्स ने 19 नवंबर को संत कबीर दास के जीवन पर आधारित फिल्म ‘कबीरा’ का ऐलान किया था। उस समय फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संत कबीर की भूमिका के लिए आयुष्मान खुराना के नाम पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स को उनकी आवाज, व्यक्तित्व और अभिनय क्षमता इस किरदार के लिए उपयुक्त लगती है।

कविता और संगीत में रुचि भी बनी वजह

रिपोर्ट के अनुसार, महावीर जैन फिल्म्स आयुष्मान के साथ दोबारा काम करना चाहता है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में साथ काम कर चुके हैं। मेकर्स का मानना है कि आयुष्मान को अभिनय के अलावा कविता लिखने और गाने में भी रुचि है। ऐसे में संत कबीर जैसे कवि और विचारक का किरदार निभाने के लिए वह बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है शूटिंग

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘कबीरा’ की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। हालांकि, आयुष्मान के व्यस्त शेड्यूल या अन्य कारणों से यदि बात नहीं बनती है, तो मेकर्स किसी दूसरे कलाकार को भी इस भूमिका के लिए चुन सकते हैं। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट और मुख्य अभिनेता को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

27 नवंबर को रिलीज होगी आयुष्मान की फिल्म

इस बीच आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर भी चर्चा में हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और अनुपम खेर नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar